चंद्रयान-3 को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। भारत की निगाहें इतिहास रचने पर टिकी हैं। आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना किया जाएगा। पीएम मोदी ने लॉन्चिंग से पहले इसरो को शुभकामनाएं देते हुए मिशन में लगे वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया है।

ISRO Chandrayaan-3 Launch LIVE Updates: जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी इंतजार कर रहे थे, आखिर वह आ ही गई। अधूरा सपना पूरा करने के लिए चंद्रयान-3 आज उड़ान भरेगा। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan 3 Mission Launch LIVE) में लगे हुए वैज्ञानिकों और इसरो को लॉन्चिंग से पहले शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का इतिहास समृद्ध रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-1 को वैश्विक चंद्र मिशनों में एक पथप्रदर्शक माना जाता है, क्योंकि इसने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की मौजूदगी की पुष्टि की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *