कड़ा धाम स्थित जहांनपुर काड़ी बाग़ में शनिवार को क्षेत्रपाल भैरवक्षेत्रपाल भैरव बाबा का हुआ महा सिंगार आरती बाबा के दर्शन करने के लिए हजारों क़ी संख्या में उमड़ी भीड़
शक्तिपीठ कड़ा धाम के जहांनपुर स्थित काड़ी बाग़ मे क्षेत्रपाल भैरव बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार आरती जिसमें दूर दराज से व शीतला धाम ग्राम वासी क्षेत्रपाल भैरव बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। जहां विधि विधान से क्षेत्रपाल भैरव बाबा का दर्शन किया गया। आपको बताते चले की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्रपाल भैरव बाबा का दिव्य महा श्रृंगार आरती हुआ। जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु व शीतला धाम वासी मौजूद रहे।
शीतला धाम निवासी भुवाल पांडे ने बताया कि हर वर्ष क्षेत्र पाल भैरव बाबा का मेला लगता हैँ। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु व ग्राम वासी दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसा माना जाता है कि भैरव बाबा समस्त लोगों का कल्याण करते हैं भव बाधा से भी बचाते हैँ। और सभी लोगो की रक्षा करते हैं। जिसमें दूर-दूर से भक्त लोग भैरव बाबा के दर्शन करने के लिए कड़ा धाम के जहांनपुर काड़ी बाग़ आते हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लेकिन सावन में इसका विशेष महत्व व मेला लगता है। एक दिन पहले गांव का उतारा होता है। जिसमें समस्त ग्रामवासी उतारा में सम्मिलित होते हैं।

