आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर की रात हार्डवेयर की दुकान से तार, एलईडी टीवी, नगदी सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। मामले में 1 अक्टूबर को थाना मलपुरा में मुकदमा संख्या 460/2026 दर्ज किया गया था

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर के.डी.एस. बघेल डिग्री कॉलेज जाने वाले रास्ते से आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से चोरी के 05 बंडल तार और 01 एलईडी बरामद की गई

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी अब्दुल उर्फ प्रमोद उर्फ पन्न के साथ मिलकर हार्डवेयर की दुकान में चोरी की थी। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आशीष शाक्य

By आशीष शाक्य

मैं आशीष शाक्य DNS न्यूज़ पोर्टल के लिए समाचार लेखन का कार्य करता हूँ हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें प्रकाशित करना नहीं बल्कि समाज, प्रशासन और आम जनता से जुड़े मुद्दों को तथ्यपरक निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ सामने लाना है स्थानीय समस्याओं से लेकर जनहित के मुद्दों, राजनीति, प्रशासन,अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास और सामाजिक सरोकारों तक हम उन खबरों को प्राथमिकता देते हैं जिनका सीधा संबंध आम आदमी से है हमारा प्रयास है कि हर खबर के पीछे की वास्तविकता को समझा जाए, तथ्यों को परखा जाए और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाए पत्रकारिता हमारे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *