अखिल भारतीय बैस क्षत्रिय वर्दिया समाज महासभा ने संगठन विस्तार के तहत श्री कौशलेंद्र प्रताप सिंह को कानपुर मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) के पद पर मनोनीत किया है संगठन की ओर से जारी घोषणा/नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह बैस के निर्देशानुसार युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह बैस द्वारा की गई है। कौशलेंद्र प्रताप सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी, छिबरामऊ, जनपद कन्नौज हैं।

संगठन ने उनकी सक्रियता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पत्र में उम्मीद जताई गई है कि वह संगठन की रीति-नीतियों का पालन करते हुए युवा मोर्चा को संगठित एवं सशक्त बनाने के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करेंगे।

आशीष शाक्य

By आशीष शाक्य

मैं आशीष शाक्य DNS न्यूज़ पोर्टल के लिए समाचार लेखन का कार्य करता हूँ हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें प्रकाशित करना नहीं बल्कि समाज, प्रशासन और आम जनता से जुड़े मुद्दों को तथ्यपरक निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ सामने लाना है स्थानीय समस्याओं से लेकर जनहित के मुद्दों, राजनीति, प्रशासन,अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास और सामाजिक सरोकारों तक हम उन खबरों को प्राथमिकता देते हैं जिनका सीधा संबंध आम आदमी से है हमारा प्रयास है कि हर खबर के पीछे की वास्तविकता को समझा जाए, तथ्यों को परखा जाए और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाए पत्रकारिता हमारे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *