आशीष शाक्य आगरा मलपुरा : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बाद जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है प्राकृतिक आपदा का असर खेल जगत पर भी पड़ा है कई क्रिकेट मैदान और स्टेडियम बर्बाद हो गए हैं, जिसके चलते खिलाड़ियों के सामने अभ्यास का संकट खड़ा हो गया है ऐसे मुश्किल समय में नेपाल के साल्यान डिस्ट्रिक्ट के त्रिवेणी गांव के दो युवा क्रिकेट खिलाड़ी सचिन और राहुल मंगलवार को आगरा पहुंचे हैं दोनों खिलाड़ी अब आगरा की KK शर्मा क्रिकेट अकेडमी में रहकर अंडर-19 क्रिकेट की तैयारी करेंगे।

अकेडमी प्रबंधन ने नेपाल में हालात सामान्य होने तक दोनों खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण, रहने और भोजन की सुविधा देने का फैसला किया है 14 खिलाड़ी बताए जा रहे लापता खिलाड़ियों के अनुसार उनकी टीम में करीब 15 से 16 खिलाड़ी शामिल थे बाढ़ और भूस्खलन की तबाही के बाद टीम के करीब 14 खिलाड़ी लापता बताए जा रहे हैं। सचिन और राहुल किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित भारत पहुंच पाए राहुल ने बताया कि बाढ़ के दौरान दोनों को अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं और उनके हाथ-पैरों पर चोट के निशान अभी भी मौजूद हैं आगरा पहुंचते ही शुरू किया अभ्यास, पहले मैच में बनाए 90 रन राहुल एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं आगरा पहुंचने के बाद उन्होंने KK शर्मा क्रिकेट अकादमी में अभ्यास शुरू कर दिया। पहले ही प्रैक्टिस मैच में राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की पारी खेली दोनों खिलाड़ियों का सपना अंडर-19 स्तर पर अपनी पहचान बनाना है। नेपाल में क्रिकेट गतिविधियां सामान्य होने तक वे आगरा में ही अपना अभ्यास जारी रखेंगे

कोच बोले— भारत मदद कर रहा है तो हम कैसे पीछे रह सकते हैं
KK शर्मा क्रिकेट अकेडमी के कोच केके शर्मा ने बताया कि नेपाल के खिलाड़ियों ने उनसे संपर्क किया था उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जब पूरा भारत नेपाल की मदद के लिए आगे आ रहा है, तो उनकी अकादमी भी पीछे नहीं रह सकती।
उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के रहने, खाने, प्रशिक्षण और क्रिकेट किट की पूरी व्यवस्था निशुल्क की गई है और उनसे किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।
परिवार से फोन पर कराई गई बात
अकेडमी प्रबंधन ने दोनों खिलाड़ियों के परिवारों से फोन पर बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया है कि सचिन और राहुल आगरा में पूरी तरह सुरक्षित हैं नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा ने जहां इन दोनों युवा खिलाड़ियों से उनका घर और खेल का मैदान छीन लिया, वहीं आगरा की धरती ने उन्हें अपने सपनों को आगे बढ़ाने का एक नया अवसर दिया है।
