📍 ग्वालियर, मध्यप्रदेश | 29 जुलाई 2025
मुरार क्लॉथ एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम दुबे जी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में व्यापारियों के हित में कई निर्णायक और साहसी फैसले लिए। उनका कार्यकाल संघर्षों से भरा रहा, लेकिन हर निर्णय व्यापारिक समुदाय के लिए एक सकारात्मक बदलाव लेकर आया।
🔹 व्यापारियों की एकता और समर्पण को देखते हुए, दिनांक 29/07/2025 को धूमेश्वर महादेव में वार्षिक गोष्ठी का आयोजन हुआ।
🔹 सभी व्यापारी भाइयों की सहमति से इस बार आयोजन को पिकनिक कार्यक्रम के रूप में रखा गया, जिससे पारिवारिक और संगठनात्मक बंधन और प्रगाढ़ हो सके।
🔹 गोष्ठी के दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्याम दुबे जी को एक बार फिर से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।
🔹 उनके साथ ही पूरी कार्यकारिणी टीम को भी दोबारा जिम्मेदारी दी गई।
🎯 मुख्य उद्देश्य:
व्यापारी हितों की रक्षा
व्यापारिक नीतियों में पारदर्शिता
स्थानीय व्यापार को मजबूत बनाना
🗣️ इस अवसर पर मिडिया प्रभारी अजय गुप्ता (पत्रकार, मध्यप्रदेश) ने बताया कि “श्याम दुबे जी की नेतृत्व शैली ने मुरार के व्यापार को संगठित किया और नई दिशा दी।”