आशीष शाक्य|आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुए 10 वर्षीय बच्चे उमैर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्रशासन और डीन के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की बताया गया कि शुक्रवार को इमरजेंसी विभाग के वार्ड में छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया था। इसकी चपेट में आने से वहां भर्ती 10 वर्षीय उमैर गंभीर रूप से घायल हो गया

परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान शनिवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि करोड़ों रुपये का बजट मिलने के बावजूद अस्पताल की इमारतें जर्जर हालत में हैं। छत का प्लास्टर गिरने से बच्चे की मौत होना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कांग्रेस नेताओं ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की साथ ही मृतक बच्चे के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। काफी देर तक चले प्रदर्शन और हंगामे के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया निजी प्रैक्टिस को लेकर भी लगाए आरोप कांग्रेस नेता अमित सिंह ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टर निजी अस्पतालों में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं उन्होंने दावा किया कि कॉलेज प्रशासन के पास इस संबंध में डॉक्टरों की स्पष्ट सूची तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने डॉक्टरों की उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए अमित सिंह ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या और व्यवस्थाओं की समीक्षा किए जाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में लगातार जर्जर व्यवस्था सामने आने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं कांग्रेस नेता ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और डीन पर भी गंभीर आरोप लगाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की हालांकि, कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।

