आशीष शाक्य |जालौन अखिल भारतीय बैस क्षत्रिय वर्दिया समाज महासभा (पंजीकृत) ने संगठन का विस्तार करते हुए शिवम् कुमार को जनपद जालौन का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह बैस के निर्देश पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह बैस ने यह नियुक्ति की।

सैदपुर, जनपद जालौन निवासी शिवम् कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन ने विश्वास जताया कि वह पद की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए महासभा को मजबूत करने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
महासभा की ओर से शिवम् कुमार को उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संगठन का पंजीकरण संख्या 36/2026 दर्ज है।

आशीष शाक्य

By आशीष शाक्य

मैं आशीष शाक्य DNS न्यूज़ पोर्टल के लिए समाचार लेखन का कार्य करता हूँ हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें प्रकाशित करना नहीं बल्कि समाज, प्रशासन और आम जनता से जुड़े मुद्दों को तथ्यपरक निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ सामने लाना है स्थानीय समस्याओं से लेकर जनहित के मुद्दों, राजनीति, प्रशासन,अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास और सामाजिक सरोकारों तक हम उन खबरों को प्राथमिकता देते हैं जिनका सीधा संबंध आम आदमी से है हमारा प्रयास है कि हर खबर के पीछे की वास्तविकता को समझा जाए, तथ्यों को परखा जाए और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाए पत्रकारिता हमारे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *