आगरा थाना मलपुरा क्षेत्र में लालऊ पुल के पास गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ईको वाहन ने एक्टिवा सवार पिता-पुत्र को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ईको चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया रात की शिफ्ट से घर लौट रहे थे पिता-पुत्र पुलिस के अनुसार, कागारौल कस्बा निवासी पप्पू और उनका पुत्र सनी सिकंदरा क्षेत्र स्थित जूता फैक्टरी में काम करते थे। दोनों गुरुवार को रात की शिफ्ट में काम करने के लिए गए थे। देर रात दोनों एक्टिवा से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान खेरागढ़ रोड पर लालऊ पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी

टक्कर के बाद कई फीट दूर जा गिरे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र एक्टिवा से उछलकर सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ईको चालक मौके से फरार हादसे के बाद ईको चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ईको को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया रक्षाबंधन के दिन परिवार की खुशियां मातम में बदली पिता-पुत्र की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन के पर्व पर हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और फरार ईको चालक की तलाश की जा रही है।

