आशीष शाक्य आगरा मलपुरा क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ गंदे नाले का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले में गंदे पानी का जलभराव होने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है और आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।

मामले को लेकर सांसद राजकुमार चाहर ने भी क्षेत्रीय नागरिकों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कराकर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ओमकार सिंह भगोर, वीरेंद्र काका, विजयपाल सिंह, गोविंद सिंह एडवोकेट, सोनू चौधरी और जीतू पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आशीष शाक्य

By आशीष शाक्य

मैं आशीष शाक्य DNS न्यूज़ पोर्टल के लिए समाचार लेखन का कार्य करता हूँ हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें प्रकाशित करना नहीं बल्कि समाज, प्रशासन और आम जनता से जुड़े मुद्दों को तथ्यपरक निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ सामने लाना है स्थानीय समस्याओं से लेकर जनहित के मुद्दों, राजनीति, प्रशासन,अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास और सामाजिक सरोकारों तक हम उन खबरों को प्राथमिकता देते हैं जिनका सीधा संबंध आम आदमी से है हमारा प्रयास है कि हर खबर के पीछे की वास्तविकता को समझा जाए, तथ्यों को परखा जाए और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाए पत्रकारिता हमारे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *