आगरा प्राचीन श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले ऐतिहासिक एवं परंपरागत मेले का शुभारंभ रविवार को भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। मेले की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने बाबा श्री पृथ्वीनाथ महादेव का विशेष अभिषेक किया और दीप प्रज्वलित कर मेले की विधिवत शुरुआत की


कार्यक्रम में माननीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बीना लवानिया सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक महंत अजय राजौरिया ने अतिथियों का पट्टिका एवं रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आगरा की जनता को पावन मेले की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सदस्य मुकेश कुशवाह ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव सतेन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष रवि बंसल, विधि सलाहकार एडवोकेट निशांत चतुर्वेदी समेत ट्रस्ट के कई पदाधिकारी, सेवादार और सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विवेक वर्मा, पुष्पेन्द्र त्यागी, शैलेन्द्र लवानिया, संजय कुमार जोला, गुड्डू मेनन, एडवोकेट अजय शर्मा, राहुल सागर, रवि गुप्ता, हिमांशु शर्मा, वंश लवानिया, विजय राजौरिया, मनीष रावत, रोहिताश्व श्रीवास्तव, राहुल आर्य, संजय रावत, विजयपाल सिंह राना, योगेश माहौर, अनिल रावत, रितेश सारस्वत, मनोज बंसल, मुकुल उपाध्याय, देवेन्द्र तिवारी, के.के. भारद्वाज, गिरीश भारद्वाज, देवेश पचौरी, मोहित पांडे, पार्षद रवि दिवाकर, पार्षद गौरव शर्मा, मुनेश परमार, अविनाश भट्ट, आनंद गोस्वामी, विजय भाटिया, ललित शर्मा, वासु राजौरिया, आकाश ग्रोवर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

श्रावण मास के चौथे सोमवार को होने वाले मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर तैयारियां की गई हैं।

आशीष शाक्य

By आशीष शाक्य

मैं आशीष शाक्य DNS न्यूज़ पोर्टल के लिए समाचार लेखन का कार्य करता हूँ हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें प्रकाशित करना नहीं बल्कि समाज, प्रशासन और आम जनता से जुड़े मुद्दों को तथ्यपरक निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ सामने लाना है स्थानीय समस्याओं से लेकर जनहित के मुद्दों, राजनीति, प्रशासन,अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास और सामाजिक सरोकारों तक हम उन खबरों को प्राथमिकता देते हैं जिनका सीधा संबंध आम आदमी से है हमारा प्रयास है कि हर खबर के पीछे की वास्तविकता को समझा जाए, तथ्यों को परखा जाए और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाए पत्रकारिता हमारे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *