देवीगंज। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर तकिया गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि वह अपने मामा के साथ देवीगंज चाय पीने जा रहा था इस दौरान उसके विपक्षी मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर तकिया गांव निवासी मो फैसल पुत्र मो असलम ने गुरुवार को कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार की रात आठ बजे के करीब वह दिलावरपुर निवासी अपने मामा मो वसीम के साथ देवीगंज चाय पीने के लिए जा रहा था इस दौरान चार लोग मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *