शाहजहांपुर। जनपद के थाना खुटार क्षेत्र के मोहल्ला देवस्थान निवासी संजीव कुमार बीते 10 मार्च 2026 से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले में थाना खुटार में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। जांच के दौरान खुटार police को संजीव कुमार का मोबाइल फोन राजस्थान राज्य के भिवाड़ी स्थित बाबा मोहन राम खोली वाले बाबा मंदिर क्षेत्र के पास से बरामद हुआ है। हालांकि मोबाइल बरामद होने के बाद भी संजीव कुमार के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई एवं संजीव कुमार की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। परिवार का कहना है कि लंबे समय से अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है, जिससे सभी लोग मानसिक तनाव में हैं।

