आगरा: थाना मलपुरा पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मुल्ला की प्याऊ के पास से गिरफ्तार किया। मामले में दो अन्य आरोपी अभी वांछित बताए गए हैं पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की रात कुछ अज्ञात चोर एक व्यक्ति के बाड़े में बंधी भैंस को कार में लादकर चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वादी की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए
घटना के संबंध में थाना मलपुरा में मु0अ0सं0 372/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को थाना मलपुरा पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकदमे में शामिल अभियुक्त शाहरुख पुत्र सलीम, निवासी सरायख्वाजा रसूलपुर, थाना शाहगंज, आगरा को मुल्ला की प्याऊ से गिरफ्तार कर लिया।
दो आरोपी अभी वांछित
पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी पहचान शमसू पुत्र सलीम, निवासी सरायख्वाजा रसूलपुर, थाना शाहगंज, आगरा तथा बबुआ उर्फ इमरान पुत्र अफजाल, निवासी शहीद नगर, थाना सदर बाजार, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है

