आगरा थाना मलपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज होकर निकले एक नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को नाबालिग बालक घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद 19 अगस्त 2026 को थाना मलपुरा पुलिस को इसकी सूचना देते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बालक की सकुशल बरामदगी के लिए थाना मलपुरा पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और सोशल मीडिया समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बालक की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए मलपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।

