विवाहिता के भाई की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग का मजरा नौडिया में ब्याही एक विवाहिता के ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मारपीट व प्रताणित कर धमकी देने लगे, विवाहिता के भाई की तहरीर पर ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कुरामुरीदन का मजरा चक नूर गांव निवासी अखिलेश मौर्य पुत्र स्व केदारनाथ ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी छोटी बहन कोमल की शादी एक वर्ष पहले कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग का मजरा नौडिया गांव निवासी अरविंद पुत्र गनेशी मौर्य के साथ की थी |

अखिलेश मौर्य का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन के ससुरालियों द्वारा पांच लाख अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताणित कर मारपीट करने लगे और जान से मारने का प्रयास करते हुए धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने बहन के पति अरविंद , सास रुक्मिनी, जेठानी रितु , रमकन्ना व मेवालाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *