आगरा समाजसेवी के रूप में सक्रिय बाल योगी के दो कथित विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो आगरा के मलपुरा क्षेत्र में आयोजित एक चौपाल के बताए जा रहे हैं, जहां बाल योगी स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। वायरल वीडियो में वह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं आगरा दक्षिण से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय तथा फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

चौधरी बाबूलाल पर क्या कहा?
वायरल वीडियो में बाल योगी फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल के उस कथित दावे पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं, जिसमें 70 हजार लड़कियों को शिक्षा देने की बात कही गई है। उन्होंने विधायक के बेटे के विधायक बनने की इच्छा और फीस को लेकर बच्चों के साथ कथित व्यवहार पर भी टिप्पणी की। इस दौरान वीडियो में उन्होंने कई बार अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

विधायक चौधरी बाबूलाल ने दिया जवाब
बाल योगी के बयान पर विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि वह बाल योगी को नहीं जानते और न ही कभी उनसे मिले हैं। उन्होंने 70 हजार लड़कियों को शिक्षा देने का दावा करने से भी इनकार किया। विधायक ने कहा कि वह इस मामले में बाल योगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

योगेंद्र उपाध्याय पर भी लगाए आरोप
दूसरे वायरल वीडियो में बाल योगी कैबिनेट मंत्री एवं आगरा दक्षिण विधायक योगेंद्र उपाध्याय पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह युवाओं को रोजगार नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए मंत्री के बेटे की सरकारी नौकरी को लेकर सवाल करते हैं। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, जबकि योगेंद्र उपाध्याय ने अपने 42 वर्षीय बेटे को सरकारी नौकरी दिला दी।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद बाल योगी के इन दोनों कथित वीडियो के सामने आने के बाद आगरा की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां उनके बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर चौधरी बाबूलाल ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है। योगेंद्र उपाध्याय की ओर से इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया आती है, यह भी महत्वपूर्ण होगा।

By आशीष शाक्य

मैं आशीष शाक्य DNS न्यूज़ पोर्टल के लिए समाचार लेखन का कार्य करता हूँ हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें प्रकाशित करना नहीं बल्कि समाज, प्रशासन और आम जनता से जुड़े मुद्दों को तथ्यपरक निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ सामने लाना है स्थानीय समस्याओं से लेकर जनहित के मुद्दों, राजनीति, प्रशासन,अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास और सामाजिक सरोकारों तक हम उन खबरों को प्राथमिकता देते हैं जिनका सीधा संबंध आम आदमी से है हमारा प्रयास है कि हर खबर के पीछे की वास्तविकता को समझा जाए, तथ्यों को परखा जाए और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाए पत्रकारिता हमारे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *