आगरा रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है प्रयागराज और उधना के बीच संचालित होने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस अब आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। ट्रेन के ठहराव से आगरा के यात्रियों को प्रयागराज, राजस्थान और गुजरात की सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा नई व्यवस्था के बाद आगरावासी आसानी से प्रयागराज जाकर संगम स्नान कर सकेंगे

इसके अलावा व्यापार शिक्षा रोजगार और पर्यटन के सिलसिले में राजस्थान और गुजरात जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी सोमवार को प्रयागराज से चलेगी ट्रेन आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम के अनुसार गाड़ी संख्या 20437 प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अगस्त से प्रत्येक सोमवार सुबह 5:20 बजे प्रयागराज से रवाना होगी। ट्रेन दोपहर 12:35 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 12:40 बजे उधना के लिए रवाना होगी इस दौरान ट्रेन बयाना,हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम और वडोदरा होते हुए उधना पहुंचेगी वापसी में रात को आगरा पहुंचेगी ट्रेन वापसी में गाड़ी संख्या 20438 उधना-प्रयागराज अमृत भारत एक्सप्रेस 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार सुबह 6:45 बजे उधना से चलेगी। ट्रेन रात 9:55 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद रात 10 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी इससे प्रयागराज से आगरा लौटने वाले यात्रियों को रात में ईदगाह स्टेशन पर उतरने की सुविधा मिलेगी

धार्मिक और पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी मजबूत अमृत भारत एक्सप्रेस के इस ठहराव से केवल रेल यात्रियों को ही फायदा नहीं होगा, बल्कि रास्ते में आने वाले कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी आसान होगी। सवाई माधोपुर का रणथंभौर, कोटा के पर्यटन स्थल, रतलाम के धार्मिक स्थल और वडोदरा के ऐतिहासिक आकर्षण इस रेल कनेक्टिविटी से जुड़े हैं रेल अधिकारियों के मुताबिक आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन का ठहराव आगरा के व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए खासा उपयोगी साबित होगा

By आशीष शाक्य

मैं आशीष शाक्य DNS न्यूज़ पोर्टल के लिए समाचार लेखन का कार्य करता हूँ हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें प्रकाशित करना नहीं बल्कि समाज, प्रशासन और आम जनता से जुड़े मुद्दों को तथ्यपरक निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ सामने लाना है स्थानीय समस्याओं से लेकर जनहित के मुद्दों, राजनीति, प्रशासन,अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास और सामाजिक सरोकारों तक हम उन खबरों को प्राथमिकता देते हैं जिनका सीधा संबंध आम आदमी से है हमारा प्रयास है कि हर खबर के पीछे की वास्तविकता को समझा जाए, तथ्यों को परखा जाए और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाए पत्रकारिता हमारे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *