आगरा के थाना मलपुरा में माल निस्तारण अभियान के तहत मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों की नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई संपन्न कराई गई। न्यायालय अपर मुख्य मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-02, आगरा के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई गठित टीम की निगरानी में की गई
नीलामी प्रक्रिया सहायक पुलिस आयुक्त सैंया जसवीर सिंह सिरोही की अध्यक्षता में गठित टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई टीम में उपजिलाधिकारी तहसील सदर विक्रम सिंह राघव, प्रभारी निरीक्षक थाना मलपुरा राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इजहार अहमद, निरीक्षक संभागीय परिवहन अधिकारी संजीत कुमार और हेड मोहर्रिर मालखाना शैलेश सिंह शामिल रहे

नीलामी में कुल 34 बोलीदाताओं ने नियमानुसार पंजीकरण कर टोकन प्राप्त किया। इसके बाद गठित टीम की निगरानी में बोली प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें कुल 53 वाहनों की नीलामी की गई पुलिस के अनुसार नीलामी की पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हस्ताक्षर अभिलेखों पर कराए गए, ताकि पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार रिकॉर्ड में दर्ज किया जा सके नीलाम किए गए 53 वाहनों से कुल ₹8,10,000 (जीएसटी सहित) की धनराशि प्राप्त हुई। पुलिस के मुताबिक उक्त धनराशि को नियमानुसार आंकिक कार्यालय, पुलिस लाइन कमिश्नरेट आगरा के माध्यम से कोषागार में जमा कराया जाएगा माल निस्तारण अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई से थाना परिसर में लंबे समय से खड़े मुकदमाती और लावारिस वाहनों के निस्तारण का रास्ता साफ हुआ है।

