आगरा मलपुरा गांव के नाले की समस्या को लेकर अब ग्राम प्रधान का बयान सामने आया है। नाले के निर्माण और समस्या के स्थायी समाधान को लेकर ग्राम प्रधान ने स्पष्ट कहा कि ग्राम प्रधान की छोटी निधि से इस बड़े काम को पूरा कर पाना संभव नहीं है। इसके लिए बड़े बजट की आवश्यकता है और प्रशासन से निधि स्वीकृत होने के बाद ही नाले का समुचित निर्माण कराया जा सकता है।
ग्राम प्रधान के मुताबिक, नाले की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इसका समाधान केवल स्थानीय स्तर की छोटी निधि से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए शासन-प्रशासन स्तर से बजट स्वीकृत होना जरूरी है, तभी नाले का स्थायी निर्माण कराया जा सकेगा।
ग्राम प्रधान ने यह भी कहा कि उन्होंने नाले की समस्या के समाधान के लिए अपने स्तर से प्रयास किए हैं और सांसद-विधायक स्तर पर भी प्रयास किए गए हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े काम के लिए पर्याप्त धनराशि की जरूरत है, जो ग्राम प्रधान की निधि से उपलब्ध नहीं हो सकती।
वहीं ग्राम प्रधान ने बाबा बाल योगी से भी सहयोग की अपील की उन्होंने कहा कि यदि बाबा बाल योगी के माध्यम से प्रशासन तक यह मामला पहुंचता है और बड़े बजट की स्वीकृति हो जाती है तो यह क्षेत्र के लोगों के हित में बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि “आपके माध्यम से हो जाए तो अच्छा है, हम भी आपके आभारी रहेंगे।”
ग्राम प्रधान के इस बयान के बाद मलपुरा नाले के निर्माण को लेकर प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से बजट कब स्वीकृत होता है और नाले के निर्माण की प्रक्रिया कब शुरू होती है।

