मैनपुरी की रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां एसपी गणेश प्रसाद साहा ने परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक फिटनेस के लिए प्रेरित करते हुए दौड़ और टोलीवार ड्रिल करवाई गई।परेड के बाद उन्होंने आरटीसी ब्लॉक, शस्त्रागार, यूपी-112, यातायात कार्यालय और परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के साथ पुलिसकर्मियों की सुविधाओं का ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए।

